ईरान पर प्रतिबंध के लिए होगी बैठक
वाशिंगटन, 31 अक्टूबरः अमरीका समेत पांच बड़ी शक्तियों के ईरान पर नए संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंध लगाने के मुद्दे पर बातचीत के लिए इस सप्ताह लंदन में मिलने की योजना है.
कुछ अमरीकी अधिकारियों ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा कि उन्हें उम्मीद है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों और जर्मनी के इस सप्ताहांत इस मुद्दे पर बातचीत के लिए लंदन में मिलने की संभावना है.अमरीका और अन्य पश्चिम देशों का मानना है कि ईरान अपने असैन्य परमाणु कार्यक्रम की आड़ में परमाणु बम बना रहा है, लेकिन ईरान इन आरोपों से इनकार करता रहा है.
गौरतलब है कि ब्रिटेन,चीन,फ्रांस,रूस,अमरीका और जर्मनी के बीच यह बैठक दो सप्ताह पहले बर्लिन में होनी थी लेकिन अमरीकी कांग्रेस द्वारा दलाई लामा को सम्मानित करने की योजना के विरोध में चीन ने इसमें शामिल होने से इनकार कर दिया था. इस बैठक में ईरान द्वारा परमाणु कार्यक्रम स्थगित करने से इनकार करने के मद्देनजर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा तीसरे संभावित प्रतिबंध के बारे में बातचीत की जाएगी.


Click it and Unblock the Notifications
