रिजर्व बैंक ने सीआरआर 7.5 प्रतिशत किया
मुंबई, 30 अक्टूबरः रिजर्व बैंक ने अर्थतंत्र में मौद्रिक तरलता की लगातार वृद्धि को नियंत्रित करने के लिए आज बैंकों का नकद सुरक्षित अनुपात (सीआरआर) आधा प्रतिशत बढ़ाते हुए इसे 7.5 प्रतिशत कर दिया. बैंक दर, रेपो और रिवर्स रेपो दर में कोई फेरबदल नहीं किया गया है. सीआरआर में आधा प्रतिशत की वृद्धि 10 नवंबर से शुरु होने वाले पखवाड़े से लागू होगी.


Click it and Unblock the Notifications
