सिविल सर्विस की परीक्षा स्थगित
नयी दिल्ली, 30 अक्टूबरः संघ लोक सेवा आयोग की राजनीतिशास्त्र, अंतर्राष्ट्रीय संबंध तथा लोकप्रशासन विषय की 31 अक्टूबर को होने वाली मुख्य परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है.
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि तमाम कोशिशों के बावजूद परीक्षा निर्धारित तिथि को नही कराए जा पाने पर आयोग को खेद है.
आयोग ने कहा है कि इस परीक्षा की अगली तिथि अलग से घोषित की जाएगी.


Click it and Unblock the Notifications
