राइसः परमाणु करार पर आगे बढ़ने का आग्रह

Condoleeza rizeवाशिंगटन, 30 अक्टूबरः अमरीकी विदेश मंत्री कोंडोलिजा राइस ने भारत से असैन्य परमाणु करार को लागू कराने की दिशा में आगे बढ़ने का आग्रह किया है.राइस ने कल विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी के साथ टेलीफोन पर बातचीत में कहा कि बुश प्रशासन भारत-अमरीका परमाणु करार पर अपना सहयोग और समर्थन जारी रखेगा. उन्होंने कहा कि इसके मद्देनजर भारत सरकार को इस ऐतिहासिक समझौते को लागू करने की दिशा में आगे बढना चाहिए.

अमरीकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सीन मेक्कोरमेक ने बाद में बताया कि राइस यह बताना चाहती है कि इस समझौते को लागू कराने में अमरीका-भारत को पूरा सहयोग देगा. हालांकि मेक्कोरमेक ने यह भी कहा कि भारत में इस मामले पर चल रही बहस वहां की राजनीतिक व्यवस्था का हिस्सा है और यह भारतीय नेताओं पर निर्भर करता है कि वे इसे किस तरह अंजाम तक पंहुचाते हैं.

समझौते की शर्तो के बारे में फिर से विचार किए जाने की संभावाना के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि मौजूदा हालात में कोई भी पक्ष इस दिशा में सोच रहा है. भारत की ओर से समझौते को शीघ्र लागू कराने के लिए अमरीका सरकार द्वारा कुछ पहल करने के सवाल पर मेक्कोरमेक ने कहा कि इसकी कोई गुंजाइश नहीं है हालांकि उन्होंने इस मामले को आगे बढ़ाने में दोनों पक्षों की ओर से प्रयास जारी रखने की भी बात कही.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+