स्तन कैंसर कम करने में धूप सहायक
न्यूयार्क, 30 अक्टूबरः गेहुंए रंग वाली महिलाओं में स्तन कैंसर का खतरा कम करने में सूर्य की रोशनी मददगार साबित हो सकती है. अमरीका में हाल ही में जारी किए गए महामारियों से संबन्धित शोध पत्र में यह बात कही गई है. उत्तरी केलीफोर्निया कैंसर केन्द्र के वैज्ञानिक और शोध पत्र के लेखक ईस्टर एम जान ने बताया कि शोध में पता चला है कि सूर्य की रोशनी विटामिन डी का मुख्य श्रोत है और मानव शरीर विटामिन डी का सक्रिय रूप बनाता है जो कि स्तन कैंसर के खतरे को कम करने में सहायक है.
जान ने बताया कि यह फायदा बहुत अधिक सांवली महिलाओं के बजाय गेहुंए रंग वाली महिलाओं को ज्यादा मिलने की संभावना है. इसका कारण समान्य हल्के रंग वाली महिलाओं के शरीर में विटामिन डी का तुलनात्मक रूप से ज्यादा निर्माण होना है.
उन्होंने बताया कि यह शोध 2129 महिलाओं पर किया गया इनमें 1788 महिलाएं स्तन कैंसर की शिकार थी. इस दौरान पाया गया कि अत्यधिक सांवली महिलाओं में गेंहुये रंग वाली महिलाओं की तुलना में सूर्य की रोशनी से मिलने वाले विटामिन डी के सक्रिय रूवरूप का कम निर्माण हुआ.उन्होंने बताया कि अभी शोध रिपोर्ट को पूरी तरह से मान्यता नहीं मिली है और इसे विभिन्न अंतरराष्ट्रीय विज्ञान मंचों पर विचार विमर्श के लिये रखा जाएगा.


Click it and Unblock the Notifications
