छत्तीसगढ़ः मुठभेड़ में तीन एसपीओ शहीद
बीजापुर, 29 अक्टूबरः छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के कोसागुडा गांव के पास आज नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में तीन विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) शहीद हो गए और दो एसपीओ समेत तीन घायल हो गए. पुलिस सूत्रों ने बताया कि यहां से छह किलोमीटर दूर गंगालूर मार्ग पर सुबह करीब साढ़े दस बजे नक्सलियों द्वारा गश्ती दल को लक्ष्य कर किए गए विस्फोट और बाद में मुठभेड़ के दौरान एसपीओ मनोज कुडियम, रतीराम कुडियम और कोसा शहीद हो गए.


Click it and Unblock the Notifications
