20 हजार के आंकड़े को पार कर गया सेसेक्स
मुंबई, 29 अक्टूबरः करीब एक हफ्ते की उठापटक के बाद शेयर बाजारों में फिर से मजबूती दिखने लगी हैं.यह मजबूती पार्टिसिपेट्री नोट्स की वजह से दिख रही है. देश के दोनों प्रमुख शेयर बाजार के सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी ने आज अपनी रेकॉर्ड ऊंचाई को छू लिया. सेंसेक्स जहां 3 बजे के बाद 20 हजार के आंकड़े को पार कर गया, वहीं निफ्टी भी 5,900 का स्तर तोड़ कर आगे बढ़ चुका है.
दुनिया भर के बाजारों में तेजी के कारण आज शुरुआती 5 मिनट के कारोबार में ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज 616.30 पॉइंट की बढ़त के साथ ही 19,859.47 तक पहुंच गया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में भी 168.40 पॉइंट की तेजी देखी गई और यह 5,870.70 पर पहुंच गया.मिडकैप व स्मॉलकैप इंडेक्स ने भी काफी अच्छी शुरुआत की और वे क्रमशः 133.00 अंक ऊपर 7,425.00 पर और 221.34 अंक ऊपर 9,772.29 पर कारोबार कर रहे थे.
बाजार को सभी सेक्टरों से समर्थन मिल रहा है और एशियाई बाजारों ने भी आज अच्छा कारोबार किया है. यहां पूंजीगत वस्तु, बैंक, धातु और अचल सम्पत्ति क्षेत्र के शेयर तेजी में हैं. सेंसेक्स के सभी 30 शेयर तेजी में है और सभी मुख्य सूचकांक बढ़त में कारोबार कर रहे हैं.


Click it and Unblock the Notifications
