राष्ट्रपतिः झील पृथ्वी की आंखे हैं
जयपुर, 29 अक्टूबरः राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने झीलों के सिकुड़ने एवं प्रदूषण की समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए इनके बचाव और संरक्षण के लिए जन आंदोलन शुरु करने तथा प्रभावी कानूनी उपाय करने पर जोर दिया है. प्रतिभा ने आज यहां पांच दिवसीय 12 वें झील सम्मेलन "ताल.2007" का उद्घाटन करने के बाद कहा कि झीलों को पृथ्वी की आंख माना जाता है,लेकिन दुर्भाग्य से ये आंखे प्रदूषण के कारण दृष्टिहीन हो गई है.


Click it and Unblock the Notifications
