नाईजीरिया में तीन भारतीयों का अपहरण
नई दिल्ली, 29 अक्टूबरः नाईजीरिया में अज्ञात बंदूकधारियों ने इटालियन ऑयल कंपनी में काम करने वाले तीन भारतीयों का अपहरण कर लिया. अधिकारिक सूत्रों ने देर रात यहां बताया कि इन तीनों भारतीयों की पहचान फारी पांडुरंग, पोनमबालम एकनाथ और कुमारसन मोहनदास के रुप में की गई है. इन लोगों का अपहरण उस समय किया गया जब ये ऑयल प्लेटफार्म पर काम कर रहे थे.
सूत्रों ने बताया कि इनके साथ ही पोलैंड के तीन नागरिकों का भी अपहरण किया गया है.अभी तक किसी भी संगठन ने अपहरण की जिम्मेदारी नहीं ली है.


Click it and Unblock the Notifications
