क्रिस्टीना किर्चनेर अर्जेन्टीना की नई राष्ट्रपति

ब्यूनेस आयर्स, 29 अक्तूबरः क्रिस्टीना किर्चनेर अर्जेन्टीना की नई राष्ट्रपति होंगी अर्जेन्टीना के वर्तमान राष्ट्रपति नेस्टर किर्चनेर की पत्नी क्रिस्टीना किर्चनेर (54) को राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनावों में 42.5 फीसदी मत मिले. जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी उम्मीदवार और पूर्व वित्त मंत्री रोबाटो लवांगा को केवल 20 प्रतिशत मत ही मिल सके. वोटों के इस अंतर ने दूसरे चरण की मतगणना की जरुरत को समाप्त कर दिया.

क्रिस्टीना ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें बड़े अंतर से जीत हासिल हुई है. जीत की खबर मिलते ही क्रिस्टीना के समर्थक ड्रम बजाते हुए सड़कों पर निकल आए और उन्होंने राष्ट्रीय झंडे से सड़कों को पाट दिया. क्रिस्टीना की इतनी बड़ी जीत की वजह उनके पति और राष्ट्रपति नेस्टर किर्चनेर द्वारा देश की अर्थव्यवस्था को 2001-02 के दौरान गहरे संकट से बाहर निकालना और विकास की दर 8 फीसदी तक ले जाना बताई जा रही है. उनके समर्थकों ने आशा प्रकट की है कि क्रिस्टीना अपने पति की तरह देश को आगे ले जाएंगी.

क्रिस्टीना अर्जेन्टीना में नियुक्त होने वाली पहली महिला राष्ट्रपति होंगी. साथ ही विश्व के लोकतांत्रिक सत्ता हस्तांतरण में यह दुर्लभ मौका होगा जबकि एक पत्नी अपने पति के उसी शासकीय पद को उसकी जगह ग्रहण करेगी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+