चेतावनी रैलीः लालू मास्टर की भूमिका में
पटना, 28 अक्टूबरः अपने चर्चित अंदाज के लिए मशहूर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव आज चेतावनी रैली के दौरान एक बार फिर मास्टर की भूमिका में नजर आए. पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में पार्टी समर्थकों की भारी भीड़ से उत्साहित लालू यादव कार्यकर्ताओं द्वारा भाषण के दौरान की जा रही नारेबाजी को लेकर मास्टर की भूमिका में कार्यकर्ताओं को बैठने के लिए कहते रहे. इस दौरान राजद अध्यक्ष अपने चिर परिचित अंदाज में कार्यकर्ताओं को एक तरफ हंसा रहे थें तो ज्यादा शोर होने पर बैठने को लेकर डांट भी रहे थें. बीच-बीच में वह नहीं मानने पर कह रहे थें "ज्यादा हल्ला मत करो और चुप चाप बैठकर भाषण सुनो".
इससे पूर्व मुख्य समारोह स्थल गांधी मैदान पहुंचने के क्रम में सड़कों पर भीड़ को लेकर हो रहे जाम को भी नियंत्रित करने में मास्टर की भूमिका में ही दिखें और जगह-जगह रुककर कार्यकर्ताओं को समझाते रहे. वह कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रह पंक्तिबद्ध होकर सभास्थल पर पहुंचने की हिदायत देते हुए रास्ते भर उनका अभिवादन स्वीकार करते हुए आगे बढ़ते रहें.


Click it and Unblock the Notifications
