गर्भावस्था में शराब से रूक सकता है भ्रूण विकास
लंदन,
27 अक्टूबरः गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के लिए शराब का एक पैग उनके गर्भ में पल रहे शिशु के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है. ब्रिटश मेडिकल जर्नल में प्रकाशित एक शोध रिपोर्ट के अनुसार शराब के सेवन से गर्भावस्था में भ्रूण के विकास पर हानिकारक प्रभाव पड़ सकता है. id="toptextpromo">ब्रिटिश
मेडिकल एसोसिएशन के शोधकर्ता विविनी नाथसन ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को शराब का सेवन कतई नहीं करना चाहिए, क्योकि शराब का एक या दो पैग लेने पर भी भ्रूण के केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र का विकास अवरूद्ध हो सकता है. id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'> शोध रिपोर्ट के अनुसार गर्भावस्था के शुरूआती तीन महीनों में भी शराब का सेवन भ्रूण के विकास को अवरूद्ध करने की क्षमता रखता है.इस रिपोर्ट को वैज्ञानिको ने करीब 500 महिलाओं पर अनुसंधान कर तैयार किया है.











Click it and Unblock the Notifications