सेंसेक्स1500 अंक नीचे लुढ़का,2004 के बाद सबसे बड़ी गिरावट
मुंबई,20 अक्टूबरःपिछले कुछ समय से उछाल पर चल रहा शेयर बाजार आज अचानक 1500अंक नीचे लुढ़क गया.शुरुआत में ही सेंसेक्स के भारी गिरावट के कारण बाजार करीब एक घंटे तक बंद रहा फिर बाद में खुल गया.दुबारा बाजार खुलने के बाद सेंसेक्स में थोड़ा सुधार हुआ और यह 18,034.61 अकों के स्तर तक पहुंच गया.
19 हजार के स्तर को रिकॉर्ड समय में छूने वाले शेयर बाजार की हालत आज खस्ता हो गई.कारोबार के शुरुआत में ही सेंसेक्स 17,500 के स्तर तक आ गया। लगभग 1500 अंकों की भारी गिरावट को देखते हुए निवेशक हताश हो गए. फिलहाल शेयर बाजार को एक घंटे तक के लिए बंद कर दिया गया है.
बाजार के बंद होने तक सेंसेक्स गिरकर 17544 अंकों तक पहुंचा गया था.मई 2004 के बाद यह अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है.शेयर बाजार अब 10.55 पर खुलेगा.नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की निफ्टी में भी 524 अंकों की गिरावट दर्ज की गई.इस गिरावट के साथ 5143 अंकों के स्तर पर आ गया.
शेयर बाजार में आई भारी गिरावट के बाद वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है.उन्होंने कहा की हालात पर सेबी और आरबीआई की नजर है.


Click it and Unblock the Notifications