कश्मीर में जैश.ए. मोहम्मद का एक आतंकवादी गिरफ्तार
श्रीनगर. 17 अक्टूबर .वार्ता. कश्मीर घाटी में कल रात पुलिस ने पाकिस्तान से संचालित आतंकवादी संगठन जैश.ए.मोहम्मद के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया और एक महिला का शव बरामद किया गया
पुलिस के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि कश्मीर के कुपवाडा जिले के सीमावर्ती इलाके से पुलिस ने जैश.ए.मोहम्मद के एक आतंकवादी अब्दुल माजिद को गिरफ्तार किया1 पुलिस ने बताया कि पुलवामा जिले में पाडसो की रहने वाली 58 वर्षीय महिला ताज बेगम का शव बरामद किया गया1 महिला की मौत का कारण अभी पता नहीं चल सका हैं1 हालांकि इस सिलसिले में एक मामला दर्ज कर लिया गया है
इस बीच जम्मू से प्राप्त एक रिपोर्ट के अनुसार शहर के बाहरी इलाके अम्ब घरोता में पुलिस ने सेना के जवान को अपनी पत्नी को कथित रूप से जलाकर मारने के आरोप में गिरफ्तार किया है
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जम्मू कश्मीर लाईट इंफैंट्री के सिपाही कालाराम ने अपनी पत्नी शारदा देवी पर केरोसीन तेल छिडककर आग लगा दी
इस बीच जम्मू कश्मीर के रिसई जिले में धार्मिक शहर कटरा में दो लोगों को जाली नोटो के साथ गिरफ्तार किया गया
सूत्रों ने आज बताया कि कटरा पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 25 हजार रूपये के जाली नोट बरामद किये है
देवेन्द्र सत्या समरेन्द्रवीरेन्द्र145
वार्ता









Click it and Unblock the Notifications