शटलयान डिस्कवरी का प्रक्षेपण अगले सप्ताह. नासा

केप केनवरेल. 17 अक्टूबर. रायटर. अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी .नासा. आगामी 23 अक्टूबर को डिस्कवरी शटल यान का प्रक्षेपण करेगा1 प्रक्षेपण के इस दौर में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन मेंं मरम्मत का काम किया जाना है

डिस्कवरी के इस प्रक्षेपण के जरिये यूरोपीय तथा जापान के अंतरिक्ष केंद्र प्रयोगशालाओंं का संपर्क भी अंतरिक्ष स्टेशन से जोडा जायेगा1 इससे पहले नासा ने अक्टूबर मेंं प्रस्तावित इस प्रक्षेपण को हीट शील्ड पैनलों या अत्यधिक ऊष्मा से सुरक्षा करने वाले पैनलों में बारीक दरार की आशंका के कारण टालने का फैसला किया था

इन .. हीट शील्ड.. का बहुत ही महत्वपूर्ण रोल होता है नो यान को वापस धरती में आते वक्त अत्यधिक ऊष्मा और तापमान से बचाती हे1 यान के भीतर तापमान इस दौरान तीन हजार डिग्री तक भी पहुंच जाता है

नासा के स्पेस शटल कार्यक्रम के मैनेजर वाएन हेल ने संवाददाता सम्मेल में बताया कि.. सभी चीजों पर विचार करने के बाद हम आश्वस्त हैं कि सात सदस्यीय डिस्कवरी चालक दल को प्रक्षेपण के लिए भेजा जा सकता है1.. गौरतलब है कि वर्ष 2003 में कोलम्बिया यान दुर्घटना के बाद से नासा .हीट शील्ड. पर विशेष ध्यान देता रहा है1 इस हादसे में भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला समेत सात अंतरिक्ष वैग्यानिक मारे गए थे

पंचानन.नंद0927 रायटर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+