प्रधानमंत्री का वैश्विक मुद्दों पर इबसा के बीच समन्वय का आहवान

जाहनसबर्ग.17 अक्टूबर.वार्ता. प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि भारत.ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका को तीनों देशों की जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिये समान महत्व के अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर मिलकर काम करना होगा

डा सिंह ने आज यहां भारत ब्राजील दक्षिण अफ्रीका.इबसा.के दूसरे सम्मेलन को संबोधित करते हुये कहा कि वैश्विक परिस्थितियों के मद्देनजर इबसा आंदोलन को निर्णयक दौर में पंहुचाने की जरूरत है1उन्होंने तीनों देशों से आपसी महत्व के क्षेत्रों में त्रिपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिये समय और संसाधनों पर ध्यान देने पर बल दिया जिससे कि भविष्य की जरूरतोंं को पूरा किया जा सके

डा सिंह ने कहा कि सम्मेलन में हिस्सा ले रहे तीनों देशों के प्रतिनिधि इस बात पर सहमत हो गये हैं कि त्रिपक्षीय सहयोग की दिशा में कार्यरत समूह अगले सम्मेलन से पहले सभी जरूरी पहलुओं पर कम से कम एक दौर की बातचीत पूरी कर लें1वर्ष 2006 में हुये इबसा के पहले सम्मेलन में अन्य देशों को दिये जाने वाले सहयोग पर बनी सहमति का जिक्र करते हुये प्रधानमंत्री ने संगठन से गरीब देशों में भूख और निर्धनता से निपटने के लिये आर्थिक सहायता दिये जाने का प्रस्ताव रखा ताकि इसके उद्देश्य को प्राप्त किया जा सके

उन्होंने इबसा के बीच आपसी सहयोग बढाने की जरूरत पर बल देते हुये तीनों सदस्य देशों के बीच हवायी यातायात की कमजोर व्यवस्था को सुदृढ करने का आहवान किया1डा सिंह ने कहा कि आपस में सीमाओं को जोडने के प्रयास से ही आपसी सहयोग को बढाया जा सकेगा

निर्मल विनोदनेने1612 वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+