बिहार में हो रहा है खामोश बदलाव.विश्व बैंक
नयी दिल्ली.17अक्टूबर .वार्ता. विश्व बैंक का मानना है कि पिछले15 वषो से भारत में चल रहे आर्थिक सुधारों के दौर में पीछे रहा बिहार भी अब शेष भारत से होड़ लेने के लिये खुद को तैयार कर रहा है
भारत में विश्व बैंक की प्रमुख इसाबेल गुएरेरो ने कहा कि पिछले कुछ समय से बिहार में वित्तीय और कानूनी सुधार हो रहे हैं जो एक खामोश बदलाव का रूप ले रहे हैं
विश्व बैंक ने एक असर्े बाद बिहार के 4000 गांवों के गरीब लोगों के जीवन स्तर को सुधारने के लिये 6.3 करोड़ डालर की एक परियोजना शुरू की है
श्री गुएरेरो ने कहा कि बिहार देश का पहला ऐसा राज्य है जिसने कृष िउत्पाद विपणन नियंत्रण.एमपीएमसी अधिनियम को पूरी तरह खत्म कर दिया है1 इससे किसानों को अपना उत्पाद बेचने के और अधिक विकल्प उपलब्ध हो गए हैं
बिहार ने शहरी भूमि हदबंदी अधिनियम को वापस लेते हुए आदर्श नगर पालिका अधिनियम को अपना लिया है1 इससे वहां संगठित निर्माण और रीयल एस्टेट कंपनियों को आकर्षति करने में मदद मिलने की उम्मीद है
सुभाष.कैलाश.रमेश1925जारी.वार्ता












Click it and Unblock the Notifications