सेबी की अनदेखी का नतीजा: शिवराज
इंदौर 17 अक्टूबर: शेयर बाजार के आज औंधे मुंह गिरने को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड (सेबी) की अनदेखी का नतीजा बताया है. उन्होंने यहां पत्रकारों से चर्चा में कहा कि पहले भी ऐसा होता रहा है और इसमें छोटा निवेशक बरबाद होता है.
उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं में कहीं न कहीं सेबी जैसी संस्थाओं की अनदेखी ही सामने आई है. श्री चौहान ने कहा कि इस घटना से इन संस्थाओं की आंखें खुल जानी चाहिये.
मुख्यमंत्री ने बताया कि 26 और 27 अक्टूबर को यहां होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट के लिए 350 उद्योगपतियों और निवेशकों के भाग लेने की सहमति मिली है. उन्होंने कहा कि यह सरकार के गंभीर प्रयासों का नतीजा है.


Click it and Unblock the Notifications