भारत.अमरीकी परमाणु करार के खिलाफ वामपंथी अभियान जारी है
मुम्बई 17अक्टूबर .वार्ता. भारत.अमरीकी परमाणु करार के लगभगखटाई में पड़ जाने के बावजूद वामपंथी दलों ने उसके खिलाफ अपनाअभियान नहीं छोड़ा है जिसका स्पष्ट संकेत कल यहां आयोजित कीजाने वाली एक जनसभा है जिसे शीर्ष कम्युनिस्ट नेताओं के साथ हीपूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह भी सम्बोधित करेंगे1 भारत की स्वतंत्र विदेश नीति तथा भारत..अमरीकी परमाणु करारविषय पर इस सभा का आयोजन वामपंथी दलों से सम्बद्ध स्वतंत्र विदेशनीति समिति ने किया है
उक्त करार के खटाई में पड़ने के बाद यह पहली सार्वजनिकसभा है जिसमें माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी महासचिव प्रकाश करातऔर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव ए.बी.बर्द्धन ्र मौजूद रहेंगे1 वामपंथी सूत्रों ने कहा कि हालांकि यह सभा विदेश नीति एवंपरमाणु करार पर केन्दि्रत है लेकिन उसमें ...अमरीका परस्त..आर्थिकमुद्दों को भी उठाया जा सकता है 1 श्री बर्द्ध्रन ्र अपनी पार्टी की राज्य इकाई की बैठक में भाग लेने केलिए पहले से मुम्बई में मौजूद हैं1 चन्द्र . शिव .प्रेम .1953वार्ता












Click it and Unblock the Notifications