चने में नरमी.चीनी एवं खाद्य तेलों में मिला जुला रूख.गेहूं स्थिर

नयी दिल्ली 17 अक्टूबर .वार्ता. स्थानीय थोक जिंस बाजार में आज ढ़ीले कारोबार के बीच अच्छी आवक से चने में 25 रूपए प्रति क्विंटल की गिरावट रही1 चीनी और खाद्य तेलों में मिला जुला रूख रहा1 गेहूं टिका रहा

तेल तिलहन..कच्चे तेल में नरमी के समाचारों विदेशी बाजारों में पाम और सोया तेल के दामों में गिरावट रही1 मलेशिया के बुरूषा एक्सचेंज में आज पाम तेल के भाव 1.71 फीसदी लुढ़ककर 2721 रिंगिट रह गए1 कल मलेशिया में पाम तेल में रिकार्ड तोड़ तेजी देखी गयी थी

कारोबारियों का कहना है कि पाम और सोयाबीन जैसे खाद्य तेलों का इस्तेमाल आजकल बायो डीजल बनाने में होने लगा है1 बायो डीजल पेट्रोलियम पदाथो की प्रतिस्पर्धा में खड़ी हो गयी है1 यही कारण है कि कच्चे तेल के भावों का असर पाम और सोया जैसे तेलों की मांग पर पड़ता है

स्थानीय मंडियों में आज खाद्यतेलों में मिला जुला रूान रहा1 ऊंचे भावों पर मांग कम रहने से सरसो तेल के भाव 5130 रूपए प्रति क्विंटल पर 30 रूपए नरम रहे1 कम आवक से तिल तेल के भाव 5200 रूपए 100 रूपए ऊंचे हो गए1 पाम तेल में भी 5000 रूपए पर 50 रूपए की मजबूती रही1 सोयाबीन तेल में 4900 रूपए पर 100 रूपए की गिरावट रही1 बिनौला.मूंगफली और चावल छिलका तेल के भाव टिके रहे

वायदा कारोबार में सोया तेल के भाव नरम1 नेशनल कमोडिटी एंड डेरीवेटिव्स एक्सचेंज.एनसीडीएक्स में अक्टूबर सोया 487 रूपए प्रति 10 किलो पर 0.29 फीसदी नीचे बोला गया1 नवंबर सोया 487.05 रूपए प्रति 10 किलो पर 0.55 प्रतिशत फिसल गया

दाल दलहन...आयतित दालों की डिलीवरी समय पर नहीं होने के समाचार हैं1 इससे दालों के दामों में तेजी आने की आशंका जतायी जा रही है1 सरकारी कंपनी एमएमटीसी ने पिछले दिनों 27000 टन दालों के आयात का टेंडर जारी किया है

सुभाष. कैलाश.नेने1758जारी वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+