प्रांतीय.रिजवान पुलिस तबादला
कोलकाता के पुलिस कमिश्नर समेत चार वरिष्ठ अधिकार हटाए गएकोलकाता.17अक्तूबर.वार्ता. कंप्यूटर ग्राफ्िक डिजाइनर रिजवानुर रहमान की संदिग्ध स्थितियों में हुयी मौत के बहुचर्चित मामले में कथित संलिप्तता के आरोप में कोलकाता के पुलिस आयुक्त प्रसून मुखर्जी समेत चार वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का आज तबादला कर दिया गया
मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने इसके साथ ही रिजवान मामले की जांच का काम कोलकात उच्च न्यायालय के आदेश के मुताबिक केन्द्रीय जांच को सौंपने की घोषणा की
श्री भट्टाचार्य ने पुलिस अधिकारियों को हटाए जाने का आदेश जारी करते हुए कहा..रिजवान मामले में मीडिया और लोगों द्वारा इन अधिकारियों का नाम लिए जाने के मद्देनजर मैं इनका तबादला कर रहा हूं 1.. हटाए गए पुलिस अधिकारियों मेें पुलिस आयुक्त श्री मुखर्जी के अलावा मुख्यालय में पुलिस उपायुक्त.सहायक पुलिस आयुक्त और एक पुलिस उप निरीक्षक शामिल हैं
मधूलिका.सत्या.समरेन्द्र.राणा 1726जारी वार्ता












Click it and Unblock the Notifications