भारत नाईजीरिया को योजना प्रक्रिया और कराधान ढांचे में मदद देगा
...सांध्य दैनिकों को रिपीट..प्रधानमंत्री के विशेष विमान स.े.16 अक्तूबर.वार्ता.अफ्रीकी देशों के साथ आपसी सहयोग बढाने के प्रयासों के तहत भारत ने नाईजीरिया को उसकी योजना प्रक्रिया और कराधान व्यवस्था के ढांचे में मदद की पेशकश की है
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तीन दिवसीय नाईजीरिया यात्रा के बारे में संवाददाताओं को जानकारी देते हुए विदेश राज्य मंत्री आनंद शर्मा ने बताया कि भारत अपने योजना आयोग और नाईजीरिया के राष्ट्रपति उमारू मुसा यार अदुआ के आर्थिक प्रबंधन दल के प्रतिनिधियों के एक ..विशेष दल.. के गठन के लिए सहमत हो गया है1 यह दल नाईजीरिया को उसकी योजना प्रक्रिया और कराधान ढांचे को आकार देने के अलावा शिक्षा . मानव संसाधन और आधारभूत ढांच के विकास में मदद करेगा
श्री शर्मा ने बताया कि विशेष दल की पहली बैठक अगले वर्ष की पहली तिमाही में होगी
आकाश.नंद2347 वार्ता












Click it and Unblock the Notifications