सड़क हादसे में बच्चे समेत तीन लोगों की मृत्यु
आगरा 17 अक्टूबर .वार्ता. उत्तर प्रदेश में आगरा के बसई अरैला क्षेत्रमें आज एक ट्रक और कार के बीच टक्कर हो जाने से तीन लोगों की मृत्यु हो गई तथा दो घायल हो गये
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि मैनपुरी के निवासी डा. सुधीर जैनअपने परिजनों के साथ कार से दिल्ली से मैनपुरी जा रहे थे1 इस दौरानगजौरा गांव के पास उनकी कार को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे कार पर सवार पांच लोग घायल हो गये 1घायलों में से सुधीर जैन की पत्नी सुशीला .40. दस वर्षीय पुत्र और चालक इरफान की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मृत्यु होगई 1 हादसे में जख्मी हुए डा. जैन और एक अन्य व्यक्ति कोअस्पताल में भर्ती करा दिया गया है1 इस दुर्घटना से क्षुब्ध ग्रामीणों ने मार्ग जाम कर दिया1 सूचनामिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों कोसमाबुाकर रास्ता खुलवाया1 इस सिलसिले में ट्रक चालक केखिलाफ् मामला दज करके कार्यवाई शुरू कर दी गई है
सं. शिव नेने1554वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications