दशहरा मेला के रंग में सराबोर हुई संगम नगरी
लखनऊ, 17 अक्टूबरः सुदूर दक्षिण में मैसूर और उत्तर भारत में कुल्लू के दशहरा मेले की तरह धार्मिक नगरी प्रयाग(इलाहाबाद) का अनूठा दशहरा मेला भी एक अरसे से लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहा है.
दस दिन तक चलने वाला यह दशहरा मेला अंग्रेजों के आधिपत्य के दौरान जनमानस में राष्ट्रीयता, देशप्रेम और धार्मिकता की अलख जगाने के लिए मशहूर था और आज भी अपने अभिनव आयोजनों के कारण यह मेला पूरे देश में प्रसिद्ध है.संगम नगरी के 200 साल पुराने इस अनूठे मेले के रंग में सराबोर होने के लिए देश-विदेश से बड़ी तादाद में आए श्रद्धालुओं व पर्यटकों की भीड़ है.









Click it and Unblock the Notifications