प्रदूषण रोकने की विशेष तकनीक: एनटीपीसी
नयी दिल्ली 17 अक्टूबर: वातावरण में धूल के कणों को कम करने के लिये सरकारी बिजली कंपनी एनटीपीसी अपने विद्युत संयंत्रों से निकलने वाले धुयें के शोधन के लिये विशेष तकनीक का इस्तेमाल करेगी. एनटीपीसी ने यह तकनीक हासिल करने के लिये परमाणु ऊर्जा विभाग के भारी जल बोर्ड के साथ आज एक समझौता किया.
समौते पर एनटीपीसी की ओर से उसके निर्देशक आर के जैन तथा भारी जल बोर्ड की ओर से निर्देशक कांतैया अरुलदौस ने हस्ताक्षर किये. एनटीपीसी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक टी शंकरलिंगम तथा भारी जल बोर्ड के अध्यक्ष ए एल एल राव इस अवसर पर मौजूद थे.
एनटीपीसी इस तकनीक का अपने सभी मौजूदा तथा भविष्य में स्थापित होने वाले संयंत्रों का इस्तेमाल करेगी. देश में इस समय एनटीपीसी के 26 विद्युत संयंत्र है तथा उनकी कुल स्थापित क्षमता 27904 मेगावाट है.












Click it and Unblock the Notifications