बुश ने दलाई लामा का स्वागत किया
वाशिंगटन 17 अक्टूबर: चीन की चेतावनी के बावजूद कल अमरीकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने तिब्बत के धार्मिक नेता दलाई लामा का अमरीका में स्वागत किया. वह अमरीकी कांग्रेस के सम्मान समारोह में भाग लेने यहां आये हुये हैं.
चीन ने अमरीका को चेताया था कि यदि निर्वासित जीवन बिता रहे दलाई लामा को कांग्रेस सम्मानित करती है तो पेईचिंग और वाशिंगटन के संबधों को नुकसान पहुँच सकता है. कांग्रेस ने दलाई लामा को कांग्रेसनल स्वर्ण पदक देने की घोषणा की थी.
व्हाइट हाउस के प्रवक्ता डोना पेरिनो ने बताया कि हम चीन को परेशान नहीं करना चाहते. चीन के साथ कई मुददों पर हमारे अच्छे संबंध हैं. हम जानतें हैं कि चीन की इस बारे मे अति भावुक है. प्रवक्ता ने इस बात से इंकार किया कि श्री बुश की दलाई लामा से कोई निजी बातचीत होगी.
वाशिंगटन में अपने होटल में वापस लौटते समय दलाई लामा ने पत्रकारों और अपने समर्थकों को बताया कि श्री बुश से बात करना परिवार में पुर्नमिलन जैसा है. उन्होंने बताया कि श्री बुश ने तिब्बत के बारे में चिन्ता प्रकट की और वहाँ की स्थिति के बारे में जानना चाहा. चीन की प्रतिक्रिया के बारे में उन्होने कहा कि ऐसा हमेशा होगा.


Click it and Unblock the Notifications