एक लाख गैस पीडित उच्चतम न्यायालय में व्यक्तिगत याचिका दाखिल करेंगें
भोपाल 17 अक्टूबर .वार्ता. विश्व की भीषणतम औद्योगिक त्रासदी भोपाल गैस हादसे से प्रभावित एक लाख से अधिक पीडित उच्चतम न्यायालय में अधिक मुआवजा की मांग को लेकर आगामी नवंबर में पुनर्विचार याचिका दाखिल करेंगे
भोपाल गैस पीडित महिला उद्योग संगठन के संगठन संयोजक अब्दुल जब्बार ने आज यहां पत्रकारों को बताया कि उनका संगठन तथा भोपाल गैस पीडित संघर्ष समिति ने गत शनिवार को इस आशय की मांग के साथ याचिका उच्चतम न्यायालय में दाखिल की है
श्री जब्बार ने कहा कि एक लाख गैस पीडित नवंबर में इसी याचिका के समर्थन में व्यक्तिगत याचिकाएं दाखिल करेंगे1 उन्होंने कहा कि स्वंतत्र भारत में संभवत. यह पहला अवसर होगा जब इतनी बडी संख्या में लोग व्यक्तिगत याचिकाएं दाखिल कर उच्चतम न्यायालय के फैसले के विरुद्ध पुनर्विचार की गुहार करेंगे1 श्री जब्बार ने कहा कि उच्चतम न्यायालय में व्यक्तिगत याचिका दाखिल करने वाले पीडित उन 36 वाडोर्ं के हैं जिन्हेंमुआवजा राशि बांटी जाने वाली थी1 अजय आशावीरेन्द्र1354जारी वार्ता












Click it and Unblock the Notifications