अमरीका ने नेपाल को 68 लाख डालर की सहायता दी
काठमांडू 17 अक्टूबर .वार्ता. अमरीका ने नेपाल में शांति प्रक्र िया में सहयोग देने के लिये देश में चलाये जा रहे संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम.डब्ल्यूएफपी. में सहायता राशि के तौर 68 लाख डालर दिये हैं
नेपाल में अमरीका की राजदूत नेंसी जे पॉवेल ने आज यहां बताया कि हिंसा प्रभावित इस देश में जनता का जीवन स्तर सुधारने और खाद्य समस्या के समाधान के लिये यह सहायता राशि दी गयी है1 उन्होंने कहा कि डब्ल्यूएफपी के जरिये इस राशि को व्यय करने पर नेपाल के लोगों का जीवनस्तर सुधारने में मदद मिलेगी
गौरतलब है कि नेपाल में डब्ल्यूएफपी के चलाये जा रहे कार्यक्रम का मकसद देश भर में हिंसा प्रभावित 12 लाख लोगों को भोजन एवं अन्य सुविधायें मुहैया कराना है1नेपाल में डब्ल्यूएफपी के प्रतिनिधि रिचर्ड रेगन ने कहा कि अमरीकी सहायता से संस्था को अपना मकसद पाने में मदद मिलेगी
निर्मल.सुनील1642वार्ता












Click it and Unblock the Notifications