रक्षा सहयोग को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए रूस तुरंत कदम उठाये
मास्को..17 अक्तूबर..वार्ता..भारत ने आज रूस को साफ शब्दों में बता दिया कि रक्षा सहयोग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उसे सैन्य उपकरणों की लाइफसाइकिल स्पोर्ट. समय पर आपूर्ति और साजो सामान की मदद के मुद्दों पर तुरंत सकारात्मक कदम उठाने होंगे रक्षा मंत्री ए के एंटनी ने आज यहां दोनों देशों के सैन्य तकनीकी सहयोग संबंधी आयोग कर सातवीं बैठक के शुरूआती सत्र में ही मीडिया के सामने भारत का रक्षा एजेंडा पेश कर दिया1 उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि रक्षा खरीद में भारत पूरी तरह पारदशिता अपनायेगा और कोई भी खरीददारी अपनी रक्षा खरीद नीति के दिशा निर्देशों के अनुरूप ही करेगा
उपकरणों की आपूर्ति और उनकी रखरखाव संबंधी समर्थन प्रणाली के बारे में चिंता प्रकट करते हुए श्री एंटनी ने रूसी रक्षा मंत्री एनातोली सर्दुकोव से यह भी कहा कि वह अपनी टीम को गोर्शकोव की समय पर सुपुर्दगी समेत विभिन्न विवादित मुद्दों के शीघ्र समाधान के लिए कार्य करने को कहें
कौशिक आकाश नेने1940 वार्ता









Click it and Unblock the Notifications