हरियाणा की मंडियों में 18 लाख टन धान की आवक
चंडीगढ 17 अक्तूबर .वार्ता. हरियाणा की मंडियों में कल तक 18 लाखटन धान आवक हो चुकी थी जिसमें से छह सरकारी एजेंसियों ने 10.56लाख टन धान की खरीद की है
राज्य के उप मुख्यमंत्री चंद्र मोहन ने आज यहां बताया कि निजीमिल मालिकों ने 7.44 लाख टन धान की खरीद की है
सरकारी एजेंसियों में हैफ्ेड ने 4.52 लाख टन .खाद्य एवं आपूर्तिविभाग ने 3.40 लाख टन .हरियाणा कृष िउद्योग निगम ने 1.31 लाखटन .कान्फ्ेड ने 1.05 लाख टन. हरियाणा भंडारण निगम 27728 टनतथा भारतीय खाद्य निगम ने 3405 टन धान की खरीद की है
श्री चंद्र मोहन ने बताया कि कुरूक्षेत्र जिले में सर्वाधिक 4.72 लाखटन धान की आवक हुई है1 इसके बाद करनाल का स्थान है जहां3.74 लाख टन धान की आवक हुई1 फतेहाबाद 2.72 लाख टन धानकी आवक के साथ तीसरे स्थान पर है1 उन्होंने बताया कि किसानों को उनकी उपज का 48 से 72 घंटे केअंदर भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है1 सरकार ने राज्य की कुल179 मंडियों में 20 लाख टन धान की खरीद का लक्ष्य रखा है1 रमेश.सुभाषसुनील1904वार्ता









Click it and Unblock the Notifications