मणिशंकर अय्यर अपोलो अस्पताल मेंभर्ती
चेन्नई .17 अक्टूबर. वार्ता. केन्द्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री मणिशंकर अय्यर को आज अपराह्न सीने में दर्द की शिकायत के बादयहां अपोलो अस्पताल मेंभर्ती कराया गया 1 तंजावुर जिले में अपनी लोकसभा सीट मेइलादुथुराई में पिछले तीन दिनों से रह रहे श्रीअय्यर जैसे ही तिरुचिरापल्ली से दिल्ली जाने के लिये हवायी अड्डे पर आये तो उन्होंने सीने मेंदर्द की शिकायत की1 इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें सघन चिकित्सा केन्द्र. आईसीयू. में भेजा गया1 सूत्रों ने बताया कि एक वरिष्ठ हृदय रोग विशेषग्य उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुये हैं1 दरअसल आयी सी 994 के विमान में ही उन्होंने दर्द की शिकायत की थी और विमान उतरने के बाद हवायी अड्डे पर डाक्टरों ने चेक अप के बाद उन्हें अस्पताल ले जाने की सलाह दी
जितेन्द्र.सत्या.राणा 1553वार्ता












Click it and Unblock the Notifications