पिछले दस महीनों हिरासत में एक भी मौत नहीं हुई..आजाद
श्रीनगर 17 अक्टूबर. वार्ता. जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने आज दावा किया कि मानवाधिकार उल्लंघन के खिलाफ राज्य सरकार के कदमों के कारण पिछले दस महीनों के दौरान हिरासत में एक भी मौत नहीं हुई है
श्री आजाद ने सामाजिक मुद्दों पर यहां आयोजित अखिल भारतीय संपादक सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए कहा कि इस साल हिरासत में अबतक एक भी मौत होने की खबर नहीं है क्योंकि सरकार ने पहले ही सुरक्षाबलों को स्पष्ट कर दिया था कि मानवाधिकार उल्लंघन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
सम्मेलन में हिंदी. अंग्रेजी. उर्दू तथा अन्य भाषाओं के अखबारों के 40 के अधिक जाने माने मीडियाकर्मी भाग ले रहे हैं1सम्मेलन में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह.केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री अशरफ अली फातमी और रेल राज्यमंत्री आर वेलु ने भी पत्रकारों के सवालों के जबाव दिये
श्री आजाद ने मानवाधिकार उल्लंघन के खिलाफ सरकार के कदमों की चर्चा करते हुए बताया कि पिछले वर्ष निदोष लोगों की हत्या के मामले में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और 12 पुलिसकर्मी गिरफ्तार किये गये थे1 उन्होंने भ्रष्टाचार उन्मूलन के उपायों तथा विकास योजनाओं के बारे में जानकारी दी1 उन्होंने अफसोस जताया कि मीडिया विकास कायो की अनदेखी तथा नकारात्मक पक्षों को बढाचढकर पेश करता है
सुमन.सत्या.प्रभु 1550वार्ता












Click it and Unblock the Notifications