ट्राई ने हिट्स सेवाओं में 74 फीसदी एफडीआई की सिफारिश की
नयी दिल्ली 17 अक्टूबर.वार्ता.भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण .ट्राई. ने आज उपग्रह से केबल आपरेटरों को टीवी चैनलों के डिजिटल सिग्नल देने यानी हिट्स सेवाओं के क्षेत्र में 74 फीसदी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश..एफडीआई ..की सिफारिश की
हेड एंड इन द स्काई..हिट्स.. सेवाओं के माध्यम से केबल टीवी नेटवर्क का डिजिटलीकरण किया जाना है1 इसके तहत हिट्स सेवा देने वाली कंपनी केबल आपरेटरों को चैनलों के डिजिटल सिग्नल देगी जिन्हें केबल नेटवर्क के माध्यम से उपभोक्ताओं के टीवी सेटों तक पहुंचाया जाना है1 इससे करीब 60 हजार केबल आपरेटरों को फायदा होगा
दूरसंचार विभाग के अनुरोध पर हिट्स सेवाओं पर अपनी सिफारिशों में देते हुए ट्राई ने कहा कि हिट्स आपरेटर सीधे उपभोक्ताओं के बजाए पंजीकृत मल्टी सिस्टम आपरेटर.एमएसआे और केबल आपरेटरों को ही सिग्नल देंगे1 केबल सेवाओं के तीव्र डिजिटलीकरण के लिये ट्राई ने ट्रांसमिशन फ्रीक्वेंसी पर कोई रुकावट नहीं रखने की सिफारिश की है
ट्राई ने टेलीकाम सेक्टर के अनुरुप ही हिट्स क्षेत्र में 74 फीसदी एफडीआई की सिफारिश करते हुए इस क्षेत्र में 10 करोड़ रूपए का प्रवेश शुल्क रखा है1 हिट्स लाइसेंस के लिये गंभीर कंपनियों के आवेदन के उद्देश्य से ट्राई ने उनके लिये न्यूनतम नेटवर्थ सीमा 40 करोड़ रूपए रखी है1 ट्राई ने हिट्स कंपनियों के लिये कोई सालाना शुल्क नहीं रखने की सिफारिश की है
ट्राई ने लाइसेंस मिलने के बाद एक साल के भीतर सेवा शुरू करने की शर्त रखी है1 इसके लिये 40 करोड़ रूपए की बैंक गारंटी भी रखनी होगी जो सेवा शुरू होने के बाद लौटायी जा सकेगी1 ऐसा नहीं हो पाने की सूरत में गारंटी राशि जब्त भी की जा सकेगी
प्रसारक .डीटीएच और हिट्स आपरेटरों के बीच एकीकरण को रोकने और उनके बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिये ट्राई ने एक दूसरे में 20 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी लेने पर रोक की सिफारिश की है1 हिट्स आपरेटरों को भी डीटीएच आपरेटरों की तरह स्पेक्ट्रम शुल्क चुकाना पड़ेगा
सुभाष.पुनीत.प्रभु 1636 वार्ता












Click it and Unblock the Notifications