प्रेमियों ने ट्रेन के सामने कूद कर जान दी
लखनऊ 17 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बंथरा क्षेत्र में आज सुबह एक प्रेमी युगल ने ट्रेन से कट कर आत्महत्या कर ली. पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सोनी (18) तथा राजू (20) के बीच काफी समय से प्रेम संबंध थे लेकिन उनके परिजन इससे नाराज थे.
इस नाराजगी के चलते प्रेमी युगल सुबह कानपुर से लखनऊ आ रही एक लोकल ट्रेन के सामने कूद गये जिससे दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई. उन्होंने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये गये हैं.
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे


Click it and Unblock the Notifications