अपहृत बालका का शव सोनीपत में मिला. अपहर्ता गिरफ्तार
नई दिल्ली. 17 अक्टूबर .वार्ता. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके में स्थित जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल की अपहृत चौथी कक्षा के छात्र का शव हरियाणा के सोनीपत से बरामद किया गया है
पुलिस के अनुसार विपुल.10. का अपहरण सोमवार को उसके घर के नजदीक से किया गया था लेकिन उसका शव कल हरियाणा में सोनीपत जिले के मुरथल क्षेत्र में जी टी करनाल रोड से बरामद किया गया
पुलिस ने इस सिलसिले में घटना के 36 घंटे के भीतर सिद्धार्थ जेटली.26. को गिरफ्तार किया है1 सिद्धार्थ की भागीरथी पैलेस में दवाई की दुकान है1 विपुल का स्कूल बस से उतरने के बाद 15 अक्टूबर को उसके घर के नजदीक से अपहरण किया गया था1 विपुल के पिता ने पुलिस में इस बारे में शिकायत दर्ज की और बताया कि अपहर्ता ने उनकी पत्नी को फोन कर डेढ करोड पए की फिरौती की मांगी है1 इस फोन काल के आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरु की और सिद्धार्थ को दबोचा
अभिनव.अजय.रमेश2259वार्ता












Click it and Unblock the Notifications