आस्ट्रेलिया से यूरेनियम की आपूर्ति का समौता भी खटाई में
सिडनी 17 अक्टूबर.वार्ता. भारत.अमरीका परमाणु समौते को अंतिम रूप देने की कवायद में आये गतिरोध के मद्देनजर आस्ट्रेलिया से भारत को यूरेनियम की आपूर्ति को लेकर चल रही द्विपक्षीय बातचीत भी खटाई में पड गयी है
आस्ट्रेलियाई विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अलेक्जेंडर डॉनर ने आज कहा कि 123 करार पर मंडराते संकट के बादलों को देखते हुये सरकार यूरेनियम की आपूर्ति के बारे में भारत से होने वाले समौते के भविष्य पर फिर से विचार विमर्श करने की जरूरत महसूस कर रही है1उल्लेखनीय है कि भारत ने अमरीका के साथ परमाणु समौते को लागू करने की कवायद के साथ ही यूरेनियम की आपूर्ति के लिये आस्ट्रेलिया के साथ समौता करने की पहल की थी
भारत की इस पहल पर आस्ट्रेलिया सरकार ने सकारात्मक संकेत दिये थे1लेकिन हाल ही में भारत में परमाणु समौते के भविष्य को लेकर उत्पन्न गतिरोध के कारण आस्ट्रेलिया सरकार ने यूरेनियम आपूर्ति से संबन्धित समौते के बारे में यह चेतावनी दी है
स्थानीय अखबार द एज में आज प्रकाशित रिपोर्ट में आस्ट्रेलिया के अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा संस्थान के निदेशक रोरी मेडकाफ ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि अमरीका के साथ परमाणु समौता लागू होने तक आस्ट्रेलिया भारत को यूरेनियम की आपूर्ति कर सके गा1श्री मेडकाफ ने कहा कि अमरीका द्वारा भारत के साथ परमाणु सहयोग का रास्ता खोलने के बाद ही आस्ट्रेलिया सरकार ने भी अपनी नीति मेंं बदलाव करते हुये यूरेनियम की आपूर्ति के बारे में बातचीत शुरू की थी
उन्होंने कहा..देश में विपक्षी पार्टियां पहले से ही इस समौते का विरोध कर रही हैं1 ऐसे में मूल समौते पर ही संकट गहराने के बाद आस्ट्रेलिया को भी अपने हाथ वापस खींचने पर मजबूर होना पड सकता है1..निर्मल.प्रभु 1335वार्ता












Click it and Unblock the Notifications