सोनिया गांधी ने रायबरेली में 18 सडकों का शुभारंभ किया
रायबरेली.17 अक्टूबर.वार्ता.कांग्रेस अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश में रायबरेली से सांसद श्रीमती सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक योजना के तहत निर्मित 18 सडकों को आज स्थानीय जनता को समर्पित किया
श्रीमती गांधी ने जिले के डलमऊ तहसील के गौरा उबरनी में 44.625 किलोमीटर लंबी एवं 927.26 लाख पये की लागत से बनी 18 सडकों का लोकार्पण किया
बाद में ् स्थानीय लोगों से बातचीत के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष नेदियरा गोविंदपुर में ग्रामीण बैंक खोले जाने का आश्वासन दिया ताकिकिसानों को गन्ना मूल्य भुगतान के पैसे लेने में दिक्कत न.न हो
इस बीच ् लखनऊ में पार्टी के जिला एवं शहर इकाई के अध्यक्षों की बैठक के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने खेती के लिए किसानों को समय से खाद एवं सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलने पर खेद व्यक्त किया1 उन्होंने आरोप लगाया कि..राज्य सरकार किसानों को बिचौलियों से मुक्त कराने में असफल रही है1.. रंजीत.अभिनव.रमेश2043वार्ता










Click it and Unblock the Notifications