पानी की मांग को लेकर आंदोलन की घोषणा

श्रीगंगानगर 17 अक्टूबर .वार्ता.पश्चिमी राजस्थान में इंदिरा गांधी नहर परियोजना के प्रथम चरण में सिंचाई पानी की मांग को लेकर चौथे किसान आंदोलन का ऐलान कर दिया गया है

किसान मजदूर व्यापारी संघर्ष समिति ने आज घडसाना में हुईबैठक में यह ऐलान करते हुए आरोप लगाया कि राज्य की भाजपा सरकारने इस क्षेत्र के किसानों को बर्बाद करने का फैसला कर लिया है1 यहबैठक पिछले दिनों सिंचाई विभाग की आेर से घोषति किये गये रबीफसल के सिंचाई पानी वितरण रेगुलेशन के विरोध में बुलाई गई थी

संघर्ष समिति के नेता पूर्व विधायक हेतराम बेनीवाल ने बताया किआंदोलन के तहत 27 अक्टूबर को रावला कस्बे में श्रद्धाजंलि सभा होगी. जिसमें आंदोलन के दौरान मारे गये लोगों को श्रद्धाजंलि दी जायेगी

उन्होंने बताया कि इसके बाद पांच नवंबर को घडसाना कस्बे में एसडीएम दफ्तर के आगे धरना व आमसभा की जायेगी

श्री बेनीवाल ने बताया कि 7 नवबंर को बीकानेर जिले केखाजूवाला और 10 नवबंर को हनुमानगढ जिले के रावतसर कस्बें मेंसभाएं होगी1 उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकारने हाल ही में भाजपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी को खुशकरने के प्रथम चरण का ऐसा रेगुलेशन निर्धारित किया है जिसमे रबीसीजन के दौरान किसानों को सिर्फ पांच सिंचाई बारियां मिल सकेगी .जबकि इतने पानी से सरसों . गेंहू और चारा की बिजाई नहीं हो सकेगी

किसान नेता ने कहा कि वर्ष 2004 में बांधों में सिर्फ 1340 पुट पानी था. तब प्रथम चरण के किसानों को सिंचाई पानी की दस बारियां मिलीथी. लेकि न इस साल 1360 फुट पानी होने के बावजूद पांच बारियों काकार्यक्रम बनाया गया है1 उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों को उनके हिस्से और तीन साल पहले के अजमेर समौते के अनुप पानी नहीं दिया तो एक बार फिर व्यापक आंदोलन छेडा जाएगा

सं. शिव नेने1920 वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+