सेंसेक्स में भारी गिरावट की जेपीसी से जांच हो..भाजपा
नयी दिल्ली17 अक्टूबर.वार्ता.भारतीय जनता पार्टी.भाजपा.ने पंूजीबाजार में आज आयी भारी गिरावट के लिये संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन.संप्रग.सरकार को पूरी तरह से जिम्मेदार ठहराते हुए इस मामलेकी संयुक्त संसदीय समिति.जेपीसी.से जांच कराने की मांग की है
भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने आज यहां नियमित प्रेस ब्रीफिंग में आरोप लगाया है कि सेबी की अनावश्यक बयानबाजी और केन्द्रीय वित्तमंत्री पी चिदंबरम द्वारा स्पष्टीकरण देने में की गई देरी से पंूजी बाजार में भारी उथलपुथल आयी जिससे छोटे निवेशकों को भारी नुकसान हुआ है
श्री जावडेकर ने इस मामले की जेपीसी से जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि इस बात का पता लगाया जाना चाहिये इस गिरावट से किन लोगों को फायदा पहुंचा है1साथ ही वित्तमंत्री को यह बताना चाहिये आखिर उनके द्वारा स्पष्टीकरण देने में इतना विलंब क्यों हुआ जब सेंसेक्स1500 से अधिक अंको गिर गया
उपाध्याय.प्रमोद.निगमप्रभु 1702जारी वार्ता









Click it and Unblock the Notifications