उत्तराखंड और छत्तीसगढ में लगभग सभी मामलों में एकरूपता.रमन
देहरादून 17 अक्टूबर.वार्ता. छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा है कि उत्तराखंड और छत्तीसगढ लगभग सभी मामलों में एकरूपता लिये हुए हैं1 उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ में भिन्नता केवाल इतनी है कि वह सात राज्यों से घिरा होने के साथ..साथ नक्सलवाद से प्रभावित क्षेत्र है परंतु वहां से नक्सलियों को अब एकजुटता के बल पर खदेडा जा रहा है1 श्री सिंह आज यहां माण्डूवाला में केशव विद्यापीठ आचार्य प्रशिक्षण. विद्यालय भवन. छात्रावास एवं आवासीय भवन के शिलान्यास के अवसर पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे1 उन्होंने कहा कि विद्या भारती के विद्यालयों द्वारा मानव संसाधन. निर्माण. भावी पीढी का निर्माण. संस्कारयुक्त शिक्षा और समाज को सही दिशा देने का सद्प्रयास किया जा रहा है वह अनुकरणीय है1 उन्होंने कहा कि उत्तराखंड अन्य क्षेत्रों के अलावा शिक्षा में भी अग्रणी रहेगा और हर क्षेत्र में अपनी अलग ही पहचान बनायेगा1 उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ और उत्तराखंड में लगभग सभी मामलों में एकरूपता है1 छत्तीसगढ में भिन्नता केवल इतनी है कि वह सात राज्यों से घिरा होने के साथ..साथ नक्सलवाद से प्रभावित क्षेत्र है परंतु वहां से नक्सलियों को अब एकजुटता के बल पर खदेडा जा रहा है1 रामगुलाम शिव जगबीर2000जारी वार्ता












Click it and Unblock the Notifications