छत्तीसगढ़ के घोटालों की जाँच करे सी बी आई.काँग्रेस
रायपुर 17 अक्टूबर.वार्ता.छत्तीसगढ़ में प्रमुख विपक्षी दल काँग्रेस ने राज्य में राष्ट्रीय ग्रामीण गारंटी योजना सहित केन्द्र द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं में कथित घोटालों की जाँच केन्द्रीय जाँच ब्यूरो .सी बी आई. से कराने की मांग की है
छत्तीसगढ़ काँग्रेस के प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव वी नारायण सामी ने आज यहाँ पत्रकारवार्ता में कहा .. हम प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह से मिलकर इन घोटालों की जाँच सी बी आई से कराने की मांग करेंगें1.. उन्होने रोजगार गारंटी योजना में भारी अनियमितता का आरोप लगाते हुए कहा कि काँग्रेस के ध्यान में यह बात आयी है कि हितग्राहियों को जॉब कार्ड नहीं बांटे गये हैं और जरूरतमंदों को रोजगार उपलब्ध कराने केबजाय कायो के लिये ठेकेदारों के माध्यम से मशीनों का उपयोग किया गया है1यही स्थिति केन्द्र द्वारा संचालित अन्य योजनाओं जैसे सर्वशिक्षा अभियान और प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की भी है
श्री सामी ने बताया कि प्रदेश काँग्रेस ने यह निर्णय लिया है कि जनता की अपेक्षाओं को पूरा नहीं कर सकने वाली करीब चार साल पुरानी डॉ.रमन सिंह सरकार के खिलाफ् आरोप पत्र तैयार करने के लिये विधायकों की एक समिति बनायी जायेगी1उन्होने कहा कि भाजपा सरकार के पास राज्य के विकास के लिये कोई दृष्टिकोण नहीं है1यह के वल केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को अपने कार्यक्रम बताकर जनता को गुमराह कर रही है
शिरीष .शिव .प्रेम .1956 वार्ता












Click it and Unblock the Notifications