सड़क दुर्घटना में तीन मृत, सात घायल
सोनभद्र 17 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के पिपरी क्षेत्र में कल देर रात एक टैंकर के पलट जाने से तीन लोगों की मृत्यु हो गई तथा सात अन्य घायल हो गये. पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि रेणुकूट स्थित केमिकल फैक्ट्री से कास्टिक से लदा एक टैंकर रवाना हुआ था.
इस दौरान टैंकर नगर के भीड़भाड़ वाले इलाके में पलट गया जिसके नीचे दब कर संगीता (15) कौशलेन्द्र पाण्डेय (33) तथा राजकुमार (27) की मौके पर ही मृत्यु हो गई.
उन्होंने बताया कि इस हादसे में सात और लोग घायल हो गये जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है. दुर्घटना के बाद चालक फ्रार हो गया. इस सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है.


Click it and Unblock the Notifications