विदेश.लीड.इबसा.मनमोहन.दो अंतिम.जोहानसबर्ग..
ोहन.दो अंतिम.जोहानसबर्ग.. डा सिंह ने कहा कि तुलनात्मक रूप से ब्राजील जैव इधन और एथेनाल के मामले में. दक्षिण अफ्रीका कोयला.लिग्नाईट और गैस के क्षेत्र में और भारत पवन ऊर्जा तथा सौर ऊर्जा के मामले में समृद्ध है1ऐसे में तीनों देशोंं को मिलकर एक दूसरे की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करते हुये इसे व्यापारिक तौर पर भी इस्तेमाल करना चाहिये
उन्होंने कहा कि इसी प्रकार से तीनों देशों को विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र में भी अपनी कुशलता का लाभ एक दूसरे तक पंहुचाते हुये शोध एवं अनुसंधान को बढावा देना चाहिये1 व्यापार को सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुये प्रधानमंत्री ने कहा कि इबसा के दायरे मेंं रहते हुये साा सामाजिक विकास रणनीति को बढाने की प्रक्रिया को तेज किये जाने पर आम सहमति कायम हुयी है
डा सिंह ने इस दिशा में निजी क्षेत्र के सहयोग का स्वागत करते हुये निजी और सार्वजनिक क्षेत्र की भागीदारी को बढावा देने का आहवान किया1प्रधानमंत्री ने इबसा फोरम से उनके द्वारा पेश किये गये आठ सूत्रीय एजेंडे को लागू करने की दिशा में कार्यप्रणाली विकसित करने का आहवान भी किया
डा सिंह ने इस एजेंडे में तीनों देशों की अर्थव्यवस्था के व्यापक विस्तार के मद्देनजर सामाजिक विकास के क्षेत्र में निवेश किये जाने वाले जरूरी संसाधनों को घरेलू स्तर पर ही उत्पन्न करने पर बल दिया है1उन्होंने कहा कि समाज के सभी वगो की भागीदारी और उसकी प्रतिभा का इस्तेमाल कर सामाजिक रूप से किये गये आथिक विकास से पूंजी और संसाधनों के धु्रवीकरण की समस्या पैदा नहीं हो सकती1इसके लिये उन्होंने मानव संसाधन विकास की प्रक्रिया को तेज करने का भी आहवान किया
निर्मल आकाश रामलाल1853वार्ता










Click it and Unblock the Notifications