आदिवासी बच्चों की मृत्यु की जांच की मांग
ठाणे. 17 अक्तूबर. वार्ता. भारतीय जनता पार्टी महिला प्रकोष्ठ कीराज्य इकाई की अध्यक्ष मनीषा चौधरी ने ठाणे जिला के अलग अलग.आश्रमों. स्कूल में पिछले दो महीने में आदिवासी बच्चों की मृत्यु कीजांच की मांग की है
सुश्री चौधरी ने यूनीवार्ता को दाहाबर से फोन पर बताया कि परियोजना अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों औरप्रधानाचार्य पर आरोप लगाया है कि यह लोग बच्चों की मृत्यु पर न तोजांच के बारे में गंभीर हैं और न ही बच्चों के परिवार वालों को कोईक्षतिपूति ही दी
उन्होंने बताया कि सरकार के दिशानिर्देश के अनुसार यदि आश्रममें कोई बच्चा बीमार होता है तो अधिकारियों को बीमार बच्चे को घरभेजने की बजाय उसे उचित दवा दिलाने और उसके ठीक होने के बादउसे घर भेजा जाना चाहिए1 जबकि इन मामलों में नियमों का पालननहीं किया गया
सुश्री चौधरी ने बताया कि 7 अक्तूबर को डहाणू तालुका केखंबाला आश्रम. स्कूल के पांचवी क्लास के अरविंद सुरेश बारी की मृत्युबिजली के करंट लगने से हो गयी1 12 अक्तूबर को पालघर के लालठाणेआश्रम स्कूल के अजय सदानंद बोंबटे की मृत्यु बीमारी के कारण होगयी1 डहाणू तालुका के रणकोल आश्रम स्कूल के चौथी कक्षा केअशोक देवू सुतार गणेश चतुर्थी के लिए गया था जहां उसकी मृत्यु हो गयीऔर हाल ही में इस तहसील के महालक्ष्मी आश्रमस्कूल के राहुल यशवंतगोलिंब की भी इसी तरह के हालात में मृत्यु हो गयी थी
त्रिपाठी. विनोद 1622वार्ता












Click it and Unblock the Notifications