कालीन निर्माण विधा का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा
भदोही.17 अक्टूबर.वार्ता. मुश्किल दौर से गुजर रहे भारतीय कालीनउद्योग को संकट से उबारने की कवायद के तहत इंडियन इंस्टीट्यू टऑफ कार्पेट टेक्नॉलॉजी .आईआईसीटी. तथा न्यूजीलैण्ड की संस्था ैएजी रिसर्च ै ने कालीन निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने कानिर्णय लिया है
एजी रिसर्च के शिक्षा प्रबंधक डॉ. एरेल वुड तथा आईआईसीटीके निदेशक डॉ. के.के. गोस्वामी ने आईआईसीटी परिसर में कालीननिर्माण और उससे जुड़े विषयों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने काऐलान करते हुए बताया कि यह प्रशिक्षण पूरा करने के बाद प्रतिभागीको अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का डिप्लोमा प्रदान किया जाएगा
उन्होंने बताया कि कालीन उद्योग में ज्यादा से ज्यादा रोजगार देनेके उद्देश्य से शुरू किया गया यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दूरस्थ शिक्षा प्रणालीपर आधारित होगा1 इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में छह विषयों को शामिलकिया गया है जिनमें से इच्छित विषय पर प्रशिक्षु को डिप्लोमा दिया जाएगा
सं.पुनीतमहेंद्र1309वार्ता












Click it and Unblock the Notifications