निवेशक अफवाहों के फेर में न पडे...दामोदरन
मुंबई. 17 अक्टूबर .वार्ता. शेयर बाजारों में आज सुबह उठे भूचाल के बीच भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड.सेबी के अध्यक्ष एम दामोदरन ने आज कहा कि निवेशकों को अफवाहों के फेर मेंनहीं पडना चाहिये
श्री दामोदरन ने पार्टिसिपेटरी नोट.पीएन के माध्यम से खासकर वायदा शेयर बाजार में हो रहे भारी निवेश पर लगाम लगाने संबंधी कल की अपनी सिफारिश पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि यह सोच सम कर उठाया गया कदम है
उन्होंने कहा..निवेशकों को देखना चाहिये कि उन्होंने कितने समय के लिये निवेश किया है और उन्हें उस अवधि तक बने रहना चाहिये...उन्हें अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिये1.. गौरतलब है कि सेबी की सिफारिश के बाद आज सुबह बाजारों के खुलते ही एक मिनट के भीतर ही निचला सकिट लग जाने के कारण एक घंटे के लिये कारोबार को रोक देना पडा1 थोडी देर बाद वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने दिल्ली में बयान दिया कि सरकार पीएन के जरिये निवेश पर रोक लगाने का इरादा नहीं रखती1 लेकिन वह इस पर नियंत्रण जरूर करना चाहती है1 वित्त मंत्री के इस बयान के बाद शेयर बाजारों में अच्छा सुधार देखा गया
विदेशी संस्थागत निवेशक.एफआईआई पर पीएन के जरिये निवेश पर लगाम लगाने के मसले पर सेबी के प्रस्तावों पर टिप्पणी करते हुए श्री दामोदरन ने कहा..यह अच्छी तरह तैयार किया गया पैकेज है1 इस पर चर्चा करने के लिये चार दिन का समय है1... उन्होंने कहा कि..हम विदेशी संस्थागत निवेशकों को पंजीकरण कराने के लिये प्रोत्साहित करना चाहते हैं1 इसकी प्रक्रिया जल्दी ही सरल की जाएगी1.. उन्होंने कहा कि सेबी एफआईआई के आवेदन को अनुमति देने में समय नहीं लगाती1 इनके माध्यम से भारत में आ रहा पैसा साफ सुथरा है और वह उसके स्रोत के बारे में जानती है
सुभाष कैलाशवीरेन्द्र1522वार्ता










Click it and Unblock the Notifications