दक्षिण कश्मीर में तैनात सुरक्षा बलों को बैरकों में स्थानांतरित किया जाए
श्रीनगर 17 अक्टूबर .वार्ता. दक्षिण कश्मीर के मशहूर वेरीनाग गार्डन में रह रहे सुरक्षाबलों को उनके लिए बनाए गए नये बैरकों मेें स्थानांतरित किया जाएगा
राज्य के मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने आज यहां पत्रकारों से कहा कि सुरक्षा बलों को नवनिर्मित चार मंजिली इमारत में स्थानांतरित किया जाएगा1 यह स्थान वेरीनाग से डेढ किलोमीटर दूर है1 आज से शु होने वाली यह प्रक्रिया 14 दिनों में पूरी कर ली जाएगी
उन्होंने कहा कि राज्य में कुछ ताकतें ऐसी हैं जो लोगों को आर्थिक बदहाली से उबरने नहीं देना चाहती है ताकि उन्हें अपने इशारों पर नचाया जा सके1 उन्होंने कहा कि राज्य आतंकवाद के चलते विकास के क्षेत्र में कई दशक पीछे रह गया है
श्री आजाद ने राज्य की जनता को वोट बैंक की राजनीति से सावधान रहने की सलाह देते हुए कहा कि जनता के ये नुमाइन्दे लोगों के हितों के लिए चुने गये हैं न.न कि संपत्ति जमा करने के लिए
उन्होंने पिछले दो वषो के दौरान राज्य सरकार की उपलब्धियों का ब्यौरा देते हुए कहा कि इस दौरान स्कूलों. अस्पतालों. बिजलीघरों और सडकों का निर्माण किया गया
जितेन्द्र सुरेशवीरेन्द्र141
वार्ता












Click it and Unblock the Notifications