प्रसारण क्षेत्र में एफ डी आई की सीमा बढाने पर विचार

नयी दिल्ली 17 अक्टूबर .वार्ता. मनमोहन सिंह सरकार प्रसारण के क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश .एफडीआई. की सीमा बढाने पर विचार कर रही है

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में सचिव आशा स्वरुप ने यहां मीडिया पाटनर्स एशिया तथा इंडियन टेलीविजन डाट काम के संयुक्त तत्वावधान में डिजीटल नेटवर्क पर आयोजित एक सम्मेलन में शिरकत करते हुये आज कहा कि .. हम दूरसंचार की तर्ज पर प्रसारण के क्षेत्र में भी एफडीआई की सीमा बढाने के तौर तरीकों पर विचार कर रहे हैं1 प्रसारण क्षेत्र में फिलहाल केवल 49 प्रतिशत तक एक डी आई की इजाजत है जबकि दूरसंचार में इसकी सीमा 74 प्रतिशत है

उन्होंने कहा कि यह मुद्दा मुख्यत. वित्त मंत्रालय से संबद्ध है इसलिये सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय उससे लगातार सलाह मशविरा कर रहा है

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण .ट्राई. के सदस्य आर एन ने चर्चा में भाग लेते हुये कहा कि ट्राई की राय में दूरसंचार में 74 प्रतिशत एफ डी आई की अनुमति होने के बाद प्रसारण क्षेत्र में इसकी सीमा 49 प्रतिशत रखने का कोई औचित्य नहीं है और इसकी समीक्षा की जानी चाहिये1 उन्होंने बताया कि ट्राई प्रसारण क्षेत्र में एफ डी आई की सीमा बढाकर 74 प्रतिशत करने की सिफारिश सरकार से कर चुका है

राजेश.समरेंद्रसुनील1627जारी वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+