कर्नल बैंसला जेल से रिहा

जयपुर 17 अक्टूबर .वार्ता. राजस्थान में गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक रहे कर्नल किरोडी सिंह बैंसला एक पखवाडे के बाद आज अपरान्ह यहां केन्द्रीय कारागृह से रिहा हो गए

गुर्जर समाज के अनुरोध को ध्यान में रखते हुए कर्नल बैंसला नेजेल से बाहर आने की बात स्वीकार की1 इससे पहले उन्होंने राज्य सरकारसे बातचीत का दौर पूरा होने तक जेल में रहने का इरादा जताया था

कर्नल बैंसला के निकटवर्ती सूत्रों के अनुसार वह अपने समर्थकों तथा समाज के लोगों से मिलकर आगे की रणनीति पर चर्चा करेगें

जनजाति आरक्षण के लिए जेल भरो आंदोलन के तहत कर्नलबैंसला ने गत 2 अक्टूबर को भरतपुर में गिरफ्तारी दी थी1 राज्य सरकारसे बातचीत के लिये उन्हें भरतपुर से अजमेर और बाद में जयपुर केन्द्रीय कारागृह लाया गया था1 कर्नल बैंसला ने पहले दौर की बातचीत के बाद अजमेर से जेल भरो आंदोलन तथा 11 अक्टूबर को महिलाओं की गिरफ्तारी स्थगित करने की घोषणा की थी

गुर्जर समाज के एक धडे ने परसों कर्नल बैंसला को संघर्ष समितिके संयोजक पद से हटाने का निर्णय लिया था

बत्रा.शिव.प्रभु 1538वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+