आयोग ने चुनाव तिथियों में तब्दीली का कांग्रेस का आग्रह ठुकराया
शिमला 17 अक्तूबर.वार्ता. चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए घोषति कार्यक्रम में फेरबदल करने की प्रदेशकांग्रेस की मांग आज ठुकरा दी1 मुख्य चुनाव आयुक्त एन.गोपालस्वामी ने जिला उपायुक्तों औरवरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ चुनाव सम्बंधी तैयारियों की समीक्षाकरने के बाद यहां पत्रकारों को बताया कि राज्य में पहले चरण में चुनाव14 नवम्बर और दूसरे चरण में चुनाव 19 दिसम्बर को ही होंगे1 उन्होंने लेकिन यह भी कहा कि आयोग राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड केअध्यक्ष बी.आर.राही के आग्रह पर दूसरे चरण का चुनाव कार्यक्रम 15दिन पहले खिसकाने पर विचार कर रहा है1 श्री राही ने कहा है किस्कूलों में चार से 20 दिसम्बर के बीच वार्षकि परीक्षाएं आयोजित कीजानी हैं ऐसे में चुनाव कार्यक्रम की समीक्षा की जाए1 श्री गोपालस्वामी ने कहा कि बोर्ड अगर अपनी परीक्षाओं कोछहसात दिन के लिए आगे खिसका दे तो चुनाव आयोग चार या पांचदिसम्बर तक अपना चुनाव कार्यक्रम सम्पन्न कर सकता है1 उन्होंनेकहा कि स्कूल परीक्षाएं आगे खिसकाई जा सकती हैं क्योंकि अभीइनका कार्यक्रम घोषति नहीं हुआ है1..अब यह बोर्ड अध्यक्ष पर है किवह उपयुक्त तिथियों के बारे में आयोग को सूचित करें जिन अगले दोदिन में विचार किया जा सकता है..1 एक सवाल पर उन्होंने कहा कि मौजूदा राज्य सरकार का कार्यकालसमाप्त होने से पूर्व भी राज्य में चुनाव कराए जा सकते हैं तथा इससम्बंध में संवैधानिक प्रावधान एकदम स्पष्ट हैं1 उन्होंने साफ किया किचुनाव कराना चुनाव आयोग का विशेषाधिकार है तथा उसे इस सम्बंधमें राज्य सरकार से सलाह मश्विरा करने की आवश्यकता नहीं है1 रमेश.शिव प्रेम .1914वार्ता












Click it and Unblock the Notifications